Skip to main content
देश की हुंकार*
जय जननी भारत,
जन मन अभिमत,
देश हित वीरवर,
बोलियाँ सुनाइए ।
राष्ट्र गान जन मन,
गाते मिल सब जन,
ऊँचे आसमान पर,
ध्वज फहराइए ।
जय जवान बोल कर,
मन सारा खोल कर,
वंचितों का मान रख,
कर्तव्य निभाइए ।
देश की हुंकार जब,
सुनते हैं तब सब,
जात पात भूल कर,
देश राग गाइए ।
*अनिता मंदिलवार सपना*
बहुत ही सुंदर रचना 👌👌👌 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐
ReplyDeleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteबहुत सुंदर। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ReplyDeleteबहुत सुन्दर सृजन।गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
ReplyDelete